गोवा नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिए झारखंड की मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम हुई रवाना, अधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं
गोवा नेशनल गेम्स में मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. इसमें झारखंड की टीम भाग लेगी. खिलाड़ी गोवा के लिए रवाना हो गए. अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.
By Guru Swarup Mishra | October 22, 2023 5:06 PM
रांची: झारखंड पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय एवं झारखंड ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में खेल किट वितरण सह सेंडिंग टीम कार्यक्रम के बाद झारखंड की मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिए गोवा रवाना हो गयी. आपको बता दें कि मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक गोवा में आयोजित होगी. झारखंड टीम के खिलाड़ियों को खेल निदेशक सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, झारखंड दल प्रमुख शिवेंद्र दुबे, राज्य संघ के अध्यक्ष एसके पांडे, महासचिव शैलेंद्र पाठक एवं अन्य संघ के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं.
26 से 29 अक्टूबर तक मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता
मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. इसमें झारखंड की टीम भाग लेगी.
झारखंड टीम के खिलाड़ियों को खेल निदेशक सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, झारखंड दल प्रमुख शिवेंद्र दुबे, राज्य संघ के अध्यक्ष एसके पांडे, महासचिव शैलेंद्र पाठक एवं अन्य संघ के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं.