गणित 38 सीटों का : इन सीटों में भाजपा का सबसे बड़ा स्कोर 19, तो झामुमो का है 13

झारखंड में दूसरे चरण के तहत जिन 38 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है, उनमें संताल परगना की सभी 18 सीटों के अलावा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की दो और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की 18 सीटें शामिल हैं.

By Prabhat Khabar News Desk | November 19, 2024 12:42 AM
an image

सुनील कुमार झा (रांची). झारखंड में दूसरे चरण के तहत जिन 38 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है, उनमें संताल परगना की सभी 18 सीटों के अलावा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की दो और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की 18 सीटें शामिल हैं. राज्य गठन के बाद हुए चार चुनावों के परिणाम को देखें, तो झामुमो को सबसे कम नौ सीटें, जबकि सबसे अधिक 13 सीट मिली हैं. वर्ष 2009 व वर्ष 2019 में झामुमो को 13 सीटें मिली थीं, जबकि वर्ष 2005 में 10 और वर्ष 2014 में नौ सीटें हासिल हुई थीं. वहीं, भाजपा को इन 38 सीटों में से सबसे अधिक 19 सीटें वर्ष 2014 के चुनाव में मिली थीं. जबकि इन सीटों पर भाजपा का सबसे खराब प्रदर्शन 2009 के चुनाव में रहा था. उस चुनाव में भाजपा ने सबसे कम तीन सीटें जीती थीं. भाजपा को वर्ष 2005 में 15 और 2019 में 12 सीटें हासिल हुई थीं.

कांग्रेस को यहां अब तक की सबसे अधिक सीटें पिछले चुनाव में ही मिली

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version