Ranchi News : बीएयू के कृषि वैज्ञानिकों ने छह दिन में 646 गांवों में 63,207 किसानों को किया जागरूक
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बिरसा कृषि विवि के कृषि वैज्ञानिकों ने घूम-घूम कर छह दिन में अब तक 646 गांवों में 63,207 किसानों को नवीनतम कृषि एवं पशुपालन तकनीक से अवगत कराया है.
By PRADEEP JAISWAL | June 4, 2025 5:50 PM
रांची (विशेष संवाददाता). विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बिरसा कृषि विवि के कृषि वैज्ञानिकों ने घूम-घूम कर छह दिन में अब तक 646 गांवों में 63,207 किसानों को नवीनतम कृषि एवं पशुपालन तकनीक से अवगत कराया है और राज्य व केंद्र सरकार की किसान कल्याण योजनाओं के प्रति जागरूक किया है.
सरकार की योजनाओं की दी जा रही है जानकारी
वैज्ञानिकों द्वारा केंद्र एवं झारखंड सरकार की कृषि से संबंधित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पारंपरिक कृषि विकास योजना, कृषि यंत्रीकरण उप-मिशन, कृषि विस्तार पर उप मिशन, किसान क्रेडिट कार्ड, मिलेट मिशन योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, झारखंड किसान समृद्धि योजना, बिरसा बीज उत्पादन एवं फल विस्तार योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की विस्तृत जानकारी दी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।