Aaj Ka Mausam: झारखंड में 5 जून को कैसा रहेगा मौसम? आईएमडी ने 16 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज 5 जून का मौसम कैसा रहने वाला है. मौसम विभाग ने क्या पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम केंद्र रांची ने 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी आशंका है. मानसून पर आईएमडी का क्या अपडेट है, यहां पढ़ें.
By Mithilesh Jha | June 5, 2025 6:09 AM
Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज कम से कम 16 जिलों में गरज के साथ बारिश होगी. वर्षापात होने की भी आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. रांची के मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि गुरुवार 5 जून को झारखंड के पूर्वी भागों (पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले) में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी.
पूर्वी बिहार में बना हुआ है चक्रवात
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस समय मानसून मुंबई, अहिल्यापुर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड आईलैंड और बालूरघाट से गुजर रहा है. पूर्वी बिहार में समुद्र तल से 9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवात बना हुआ है. इन गतिविधियों का झारखंड में भी असर देखा जायेगा. इसके असर से झारखंड के 16 जिलों में बारिश और वज्रपात होने की संभावना है.
चाईबासा का तापमान सबसे अधिक 38.4 डिग्री
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 16 मिलीमीटर वर्षा बोकारो में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.
अधिकतम तापमान में अभी नहीं होगा बड़ा बदलाव
मौसम वैज्ञानिक यह भी कहा है कि कल तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद 2 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की बढ़ोतरी हो सकती है. अभिषेक आनंद ने बताया कि 5 जून (गुरुवार) को झारखंड के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होगी.
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 5 जून को राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है. आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा भी हो सकती है. रांची में 4 जून को 8.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.
इन 16 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।