Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, झारखंड में चलेंगी ठंडी हवाएं, छाया रहेगा घना कोहरा

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया के असर से झारखंड में शनिवार को ठंडी हवाएं चलेंगी. सुबह में छाया घना कोहरा छाया रहेगा.

By Mithilesh Jha | December 21, 2024 6:00 AM
an image

Table of Contents

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर यानी पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 21 दिसंबर को झारखंड के दक्षिणी, मध्य तथा उत्तरी इलाके में सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा. ठंडी हवा भी चलेगी. रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा कि आज से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आने की संभावना है.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

इससे पहले मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के मध्य (रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) एवं दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां) भागों में शनिवार की सुबह में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है. मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.

रांची का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेंटीग्रेड

पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें, तो राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में सबसे अधिक उच्चतम तापमान दर्ज किया गया. यहां का उच्चतम पारा 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

रांची में छाए रहेंगे आंशिक बादल

राजधानी रांची में शनिवार को सुबह मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे. उच्चतम तापमान घटकर 24 डिग्री सेंटीग्रेड रह जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

इन 15 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

  1. रांची
  2. गढ़वा
  3. पलामू
  4. चतरा
  5. कोडरमा
  6. गुमला
  7. हजारीबाग
  8. खूंटी
  9. रामगढ़
  10. पूर्वी सिंहभूम
  11. पश्चिमी सिंहभूम
  12. सिमडेगा
  13. सरायकेला-खरसावां
  14. लोहरदगा
  15. लातेहार

Also Read

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में कहर बरपाएगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Kal Ka Mausam: झारखंड में छाए रहेंगे घने कोहरे, 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version