Aaj Ka Mausam: झारखंड में बढ़ रही है ठंड, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री पहुंचा
Aaj Ka Mausam: झारखंड में ठंड बढ़ रही है. न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया है.
By Mithilesh Jha | December 7, 2024 1:29 PM
Aaj Ka Mausam|Jharkhand News|झारखंड में ठंड बढ़ रही है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार (8 दिसंबर) से 2 दिन समूचे झारखंड में वर्षा होने की संभावना है. एक दिन 11 जिले में और दूसरे दिन 21 जिलों में वर्षा का होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. इससे पहले जान लीजिए कि झारखंड में आज का मौसम कैसा है.
रांची के न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट
आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र ने शनिवार को बताया कि झारखंड का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री हो गया है. राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है. रांची का न्यूनतम तापमान घटकर 9.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है. रांची का अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री गिरावट के साथ 25.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. हालांकि, यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है.
जमशेदपुर का तापमान घटकर 13.4 डिग्री हुआ
जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 13.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है. इस जिले का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 30.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है.
बोकारो में तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम
डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री घटकर 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 28.8 डिग्री हो गया है. यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है. बोकारो में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री घटकर 9.5 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है. इस जिले का उच्चतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 27.1 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है.
पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान झारखंड में सबसे अधिक
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में सबसे अधिक उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. यहां का उच्चतम पारा 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा जिले में दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।