राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले अमर कुमार बाउरी, रांची की महिला मुखिया को हटाये जाने की शिकायत

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंपा और रांची की महिला मुखिया को विधिक प्रक्रिया का पालन किए बगैर हटाए जाने की शिकायत की.

By Guru Swarup Mishra | August 28, 2024 9:22 PM
an image

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की. शिष्टमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी कि रांची जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र की सरवा पंचायत की मुखिया प्रभा किस्पोस्ट्टा को अवैध तरीके से पद से हटाया गया है. इस दौरान विधि सम्मत कार्यवाही नहीं की गयी है. बिना किसी विधिक प्रक्रिया का पालन किए महिला मुखिया को हटाने की शिकायत की.

राज्यपाल ने किन विश्वविद्यालयों में जल्द नियुक्ति का दिया निर्देश?

राज्यपाल सह झारखंड के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कोल्हान विश्वविद्यालय (चाईबासा) एवं नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (पलामू) के इतिहास विभाग के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा अनुशंसित अभ्यर्थियों के कागजातों की शीघ्र जांच कर उनकी नियुक्ति का निर्देश दिया. झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय (चाईबासा) के इतिहास विभाग के लिए 17 सहायक प्राध्यापकों एवं नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (पलामू) के इतिहास विभाग में 11 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की अनुशंसा की गयी है. दो दिन पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस संदर्भ में राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया था.

हजारीबाग में राज्यपाल ने किसके साथ किया संवाद?

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड की बहेरा पंचायत स्थित मारसल प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति लिमिटेड उत्पादक केंद्र का अवलोकन किया और बुनकर सहयोग समिति के सदस्यों के साथ संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया. उन्होंने मॉडल आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल केंद्र का भी अवलोकन किया.

Also Read: Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन का JMM के सभी पदों से इस्तीफा, 30 अगस्त को रांची में ज्वाइन करेंगे बीजेपी

Also Read: Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन नयी दिल्ली से लौटे रांची, 30 अगस्त को थामेंगे बीजेपी का दामन

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version