हड़ताल में शामिल रही सिल्ली की आंगनबाड़ी सेविकाएं

ट्रेड यूनियनों की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए सिल्ली प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बुधवार को हड़ताल पर रहीं

By VISHNU GIRI | July 9, 2025 8:35 PM
an image

सिल्ली. ट्रेड यूनियनों की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए सिल्ली प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बुधवार को हड़ताल पर रही एवं 17 सूत्री मांगों के समर्थन में सिल्ली प्रखंड मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया. वहीं रसोईया हड़ताल से बाहर रहीं. आंगनबाड़ी सेविका का आरोप है कि आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय, सेवा शर्तें, स्थायीकरण और सामाजिक सुरक्षा जैसी मांगें लंबे समय से लंबित हैं. केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा बार-बार आश्वासन के बावजूद इन मुद्दों का समाधान नहीं किया जा रहा है. इस मौके पर रेणु बढ़ाइक, कल्याणी देवी, वीणा जोशी, संध्या देवी, गीता देवी, वीणा देवी, जलो देवी, केशोरी देवी, राधा देवी, नमी देवी, शीला लाहा, शांति देवी, मीना देवी, भानुमति देवी, जानकी देवी आदि उपस्थित थीं.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version