राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति में झारखंड से अर्जुन मुंडा

भाजपा की लोकसभा चुनाव के लिए बनी चुनाव घोषणा पत्र समिति में झारखंड से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को शामिल किया गया है. राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी में वह सदस्य बनाए गए हैं.

By Mithilesh Jha | March 30, 2024 4:29 PM
an image

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी इस समिति में झारखंड से अर्जुन मुंडा को शामिल किया गया है. उन्हें इस कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शनिवार (30 मार्च) को यह जानकारी दी.

अध्यक्ष समेत सबसे ज्यादा 5 सदस्य उत्तर प्रदेश से

इस कमेटी में झारखंड से अर्जुन मुंडा एकमात्र सदस्य हैं. हालांकि, ओडिशा से 3 और बिहार से 2 सदस्य बनाए गए हैं. उत्तर प्रदेश से 5, राजस्थान से 3, महाराष्ट्र से 2, मध्यप्रदेश से 2, झारखंड, तमिलाडु, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, असम, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा और केरल से एक-एक व्यक्ति को कमेटी का सदस्य बनाया गया है.

Also Read : अर्जुन मुंडा ने खरसावां में लोगों से किया संवाद, बोले- खूंटी की विशेषता को दुनिया तक पहुंचाया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया है कमेटी का अध्यक्ष

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक बनाई गईं हैं. पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री सह कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा समेत 24 लोगों को सदस्य के रूप में इस कमेटी में शामिल किया गया है.

अर्जुन मुंडा समेत इन 24 लोगों को बनाया गया है कमेटी का सदस्य

क्रम संनामराज्यदायित्व
1.अर्जुन मुंडाझारखंडसदस्य
2.भूपेंद्र यादवराजस्थानसदस्य
3.अर्जुनराम मेघवालराजस्थानसदस्य
4.किरेन रिजीजूअरुणाचल प्रदेशसदस्य
5.अश्विनी वैष्णवओडिशासदस्य
6.धर्मेंद्र प्रधानओडिशासदस्य
7.भूपेंद्र पटेलगुजरातसदस्य
8.डॉ हिमंता विश्वसरमाअसमसदस्य
9.विष्णुदेव सायछत्तीसगढ़सदस्य
10.डॉ मोहन यादवमध्यप्रदेशसदस्य
11.शिवराज सिंह चौहानमध्यप्रदेशसदस्य
12.वसुंधरा राजेराजस्थानसदस्य
13.स्मृति ईरानीउत्तर प्रदेशसदस्य
14.जुएल ओरामओडिशासदस्य
15.रविशंकर प्रसादबिहारसदस्य
16.सुशील मोदीबिहारसदस्य
17.केशव प्रसाद मौर्यउत्तर प्रदेशसदस्य
18.राजीव चंद्रशेखरकर्नाटकसदस्य
19.विनोद तावड़ेमहाराष्ट्रसदस्य
20.डॉ राधामोहन दास अग्रवालउत्तर प्रदेशसदस्य
21.मनजिंदर सिंह सिरसादिल्लीसदस्य
22.ओपी धनखड़हरियाणासदस्य
23.अनिल एंटनीकेरलसदस्य
24.तारीक मंसूरउत्तर प्रदेशसदस्य
संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version