Political News : दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने वाली सेना हमारा अभिमान : बाबूलाल
भाजपा रांची महानगर व ग्रामीण जिला की ओर से बुधवार को भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी.
By PRADEEP JAISWAL | May 14, 2025 7:21 PM
रांची (प्रमुख संवाददाता). भाजपा रांची महानगर व ग्रामीण जिला की ओर से बुधवार को भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. स्थानीय शहीद चौक (जिला स्कूल परिसर) से भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल कोकर तक तिरंगा यात्रा निकाल कर देश के जवानों का आभार जताया गया.
मौके पर आमजन एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज पूरे भारतवासी सेना के शौर्य एवं पराक्रम से गौरवान्वित हैं. पाकिस्तान जैसे परमाणु संपन्न देश में भारतीय सेना द्वारा घुसकर उनके दर्जनों सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर देना व दुश्मनों को मिट्टी में मिला देना वीरता का प्रतीक है. भारत की सेना हमारा अभिमान है. आज दुनिया में भारतीय सेना ने देश का नाम ऊंचा किया है. उन्होंने कहा कि आज भारत सुरक्षित हाथों में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेतृत्व क्षमता के रहते भारत पर जो बुरी निगाहें रखेगा तो उसे ऐसा ही जवाब मिलेगा. उन्होंने पूरे झारखंड की जनता की ओर से भारतीय सेना को आभार जताया.
भारत की सामरिक शक्ति का पूरी दुनिया में लोहा : सेठ
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।