सिल्ली में गूंजे जीत के नारे, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सिल्ली विधानसभा सीट का परिणाम आते ही इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में होली-दीवाली एक साथ मनायी.

By Prabhat Khabar News Desk | November 23, 2024 6:26 PM
an image

सिल्ली. सिल्ली विधानसभा सीट का परिणाम आते ही इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में होली-दीवाली एक साथ मनायी. मिठाइ खिलाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और बधाई दी. शाम में झामुमो प्रत्याशी अमित महतो की जीत की सूचना मिलते ही झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी. जीत की खबर पर हलमाद, साहेदा, मेदनी, पिस्का, हाकेदाग, जारु, नागेडीह, खलारी, लोटा आदि ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ता सिल्ली पार्टी कार्यालय पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ता शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, अमित महतो जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए और आतिशबाजी की. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी. मौके पर कांग्रेस के रांची जिला उपाध्यक्ष नगेंद्रनाथ गोस्वामी, कार्तिक महतो आदि ने कहा कि इंडिया गठबंधन को तहे दिल से बधाई देता हूं. कहा कि हेमंत सोरेन एक विकास पुरुष हैं. झामुमो व कांग्रेस के कार्यकर्ता और सिल्ली की जनता को बधाई देना चाहत हूं कि एनडीए के कई दिग्गज नेता चुनाव जिताने के लिए कोशिश किए, लेकिन सिल्ली विधानसभा की जनता इंडिया गठबंधन पार्टी को चुनी. मौके पर झामुमो के अजय कोइरी, टार्जन नायक, दुर्गा चरण कोइरी, मनोज चौधरी, सुदामा नायक, महेश कोइरी, विजय सिंह, राज नायक, योगेश्वर बेदिया, दिलेश्वर करमाली, महेंद्र मांझी, लालसाय महतो, शशि नायक, दिलीप बेदिया, संतोष मुंडा, जैनुल अंसारी, संतोष मुंडा, गुरुचरण मांझी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version