Political news : बाबूलाल मरांडी पहुंचे धनबाद, कार्यक्रम में होंगे शामिल

परिसदन में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उनका स्वागत किया.

By RAJIV KUMAR | July 6, 2025 12:52 AM
an image

रांची/धनबाद.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार की देर शाम धनबाद पहुंचे. परिसदन में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उनका स्वागत किया. दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे श्री मरांडी रविवार को धनबाद भाजपा द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे. धनबाद पहुंचने पर भाजपा धनबाद महानगर के अध्यक्ष श्रवण राय के नेतृत्व में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर एवं माला पहनकर स्वागत किया. स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के मंत्री सरोज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, जिला महामंत्री मानस प्रसून, उपाध्यक्ष शेखर सिंह, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, महावीर पासवान, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, संजय झा, नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, योगेंद्र यादव,उचित महतो ,सूरज पासवान ,बबलू कुमार, रजनीश तिवारी बच्चा गिरी ,मनोज मालाकार, कन्हैया पांडेय शामिल थे.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version