Basant Panchami 2025 Holiday: झारखंड में बसंत पंचमी पर इस तारीख को सरकारी छुट्टी, अधिसूचना जारी
Basant Panchami 2025 Holiday: झारखंड में बसंत पंचमी पर तीन फरवरी को सरकारी छुट्टी घोषित की गयी है. इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी.
By Guru Swarup Mishra | January 31, 2025 6:38 PM
Basant Panchami 2025 Holiday: रांची-बसंत पंचमी पर झारखंड में तीन फरवरी (सोमवार) को सरकारी अवकाश रहेगा. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी. सरकार के संयुक्त सचिव आरिफ हसन के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है.
दो फरवरी के स्थान पर अब तीन फरवरी को छुट्टी घोषित
झारखंड के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा है कि बसंत पंचमी के अवसर पर दो फरवरी (रविवार) को घोषित अवकाश की जगह तीन फरवरी (सोमवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया गया है.
माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी
बसंत पंचमी हर वर्ष माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनायी जाती है. ज्ञान की देवी सरस्वती की इस दिन पूजा की जाती है. बसंत पंचमी की तारीख और शुभ मुहूर्त बसंत पंचमी की तिथि: 2 फरवरी, 2025 पंचमी तिथि प्रारंभ: 2 फरवरी को सुबह 11:53 बजे पंचमी तिथि समाप्ति: 3 फरवरी को सुबह 9:36 बजे सरस्वती पूजा का शुभ समय: 7:12 सुबह से 12:52 शाम तक
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।