Ranchi news : भाजपा ने झारखंड बनाया, झामुमो ने कभी आदिवासियों के लिए नहीं सोचा : चंपाई सोरेन

घाटशिला में बाबूलाल सोरेन के पक्ष में भाजपा की विजय संकल्प सभा. सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए.

By Prabhat Khabar News Desk | November 10, 2024 11:22 PM
feature

संवाददाता, रांची/जमशेदपुर.

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि भाजपा ने अलग झारखंड दिया. झामुमो ने कभी आदिवासियों के लिए नहीं सोचा. हमने विकास शुरू किया, लेकिन मुझे अपमानित कर सत्ता से हटाया दिया गया. घुसपैठियों को रोकने के लिए राज्य में भाजपा की सरकार जरूरी है. श्री सोरेन रविवार को घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे. सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए. सभा में श्री मुंडा ने कहा कि 13 नवंबर को एकजुटता दिखाते हुए भाजपा को वोट दें. अच्छे भविष्य के लिए सही सरकार चुनना जरूरी है. जिस उद्देश्य के लिए झारखंड बना है, उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए भाजपा को जिताना है. आप सब जानते हैं कि झामुमो ने चंपाई सोरेन को अपमानित किया. आप सोचिये, झामुमो बात तो आदिवासी की करता है, लेकिन आदिवासी को ही सत्ता से हटा दिया. पांच माह से वृद्धा दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है, जो वृद्धा के आंसुओं को नहीं समझ रहा है. वो विकास क्या करेगा.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version