भाजपा को महिलाओं के मुद्दों पर राजनीति करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं : विनोद

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

By PRAVEEN | July 22, 2025 12:14 AM
an image

रांची. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहा रही है, जबकि यही पार्टी उन राज्यों में मौन साध लेती है, जहां उसकी खुद की सरकारें हैं. उन राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े कहीं ज्यादा हैं. श्री पांडेय ने कहा कि भाजपा को यह याद रखना चाहिए कि झारखंड में डायन प्रथा जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सबसे पहले झामुमो ने ही आवाज उठायी और कड़े कानून बनाये. इन मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है और सरकार हर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये प्रतिबद्ध है. भाजपा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हाथरस, उन्नाव और मणिपुर जैसी घटनाओं पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साध रखी थी? क्या यह दोहरे मापदंड नहीं हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने शासित राज्यों में महिलाओं की स्थिति सुधारनी चाहिये, जहां कानून-व्यवस्था की हालत झारखंड से भी बदतर है. श्री पांडेय ने स्पष्ट किया कि हेमंत सरकार महिला सुरक्षा के लिये कई ठोस कदम उठा रही है. राज्य में महिला पुलिस बल की संख्या बढ़ायी गयी है. महिला हेल्पलाइन को मजबूत किया गया है. फास्ट ट्रैक कोर्ट में लंबित मामलों का निबटारा तेजी से हो रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा को हर संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सकारात्मक सहयोग करना चाहिये. महिला सम्मान के नाम पर झूठा विमर्श गढ़ कर भाजपा जनता को गुमराह कर रही है, लेकिन झारखंड की जनता सच जानती है और झामुमो सरकार पर भरोसा करती है. जनता के आशीर्वाद से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगातार दूसरी बार राज्य की बागडोर मिली है.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version