बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह सेठी का निधन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जताया शोक
Gurvinder Singh Sethi Passes Away: बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह सेठी का आज निधन हो गया. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनके निधन पर शोक जताया है.
By Guru Swarup Mishra | December 31, 2024 5:17 PM
Gurvinder Singh Sethi Passes Away: रांची-बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह सेठी का आज निधन हो गया. रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा कि गुरविंदर सिंह सेठी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष पद पर भी वह कार्यरत रहे. गुरु नानक हॉस्पिटल, गुरु नानक स्कूल एवं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए. उनकी सेवा कभी भुलायी नहीं जा सकती है. इस दु:ख की घड़ी में वे उनके परिजनों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें.
सबकी मदद के लिए हमेशा खड़े रहते थे-संजय सेठ
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोशल मीडिया एक्स पर गुरविंदर सिंह सेठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि रांची में सामाजिक कार्यों में अतिसक्रिय रहनेवाले, बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पारिवारिक मित्र के आकस्मिक निधन की खबर से हतप्रभ हूं. सबकी मदद के लिए वे हमेशा खड़े रहते थे. उनका निधन अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें.
रांची में सामाजिक कार्यों में अतिसक्रिय, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मेरे पारिवारिक मित्र श्री गुरविंदर सिंह शेट्टी जी के आकस्मिक निधन की सूचना से हतप्रभ हूं। सबकी मदद को सदैव खड़े रहने वाले ऐसे व्यक्तित्व का निधन हमारी अपूरणीय क्षति है। ईश्वर आपको अपने श्रीचरणों में स्थान दें। pic.twitter.com/QLC8WgOr0O
रांची विधायक सीपी सिंह ने भी निधन पर किया शोक प्रकट
रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने भी गुरविंदर सिंह सेठी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी के निधन की बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति.
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री गुरविंदर सिंह सेठी जी के निधन की बेहद दु:खद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति। pic.twitter.com/laK4GMFi4i
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।