मांडर, हेसल घुघरी में भाजपा का विकसित भारत संकल्प सभा

मांडर मंडल भाजपा की ओर से हेसल घुघरी के अखरा में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया.

By SATYAPRAKASH PATHAK | June 17, 2025 9:10 PM
an image

मांडर. मांडर मंडल भाजपा की ओर से हेसल घुघरी के अखरा में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया. सभा में मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय व युवा भाजपा नेता सन्नी टोप्पो मुख्य रूप से शामिल थे. कार्यक्रम में डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश की डेढ़ सौ करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं. और जनता के विकास के लिए दिन रात एक करके मेहनत करते हैं. अन्य वक्ताओ ने भी विचार व्यक्त किये और विकसित भारत बनाने का संकल्प भी लिया गया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुधाकर चौबे, कार्यक्रम प्रभारी सतीश कुमार साह, बीजुपाड़ा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, मंडल महामंत्री, रामचंद्र भगत, अयोध्या सिंह कार्यक्रम सह संयोजक मनोज किस्पोट्टा, करमा उरांव व अन्य उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version