Ranchi news : झारखंड महिला उद्यमी योजना शुरू करेगी भाजपा : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल ने जनसंपर्क कर भाजपा को समर्थन देने की अपील की. कहा : आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य सहिया के मानदेय में 50 प्रतिशत की वृद्धि की जायेगी.

By Prabhat Khabar News Desk | November 15, 2024 9:55 PM
an image

रांची/गिरिडीह. भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनते ही राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए झारखंड महिला उद्यमी योजना शुरू की जायेगी. इसके तहत महिला समूहों को स्वरोजगार गतिविधियां शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक की ब्याज मुक्त राशि दी जायेगी. साथ ही आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य सहिया के मानदेय में 50 प्रतिशत की वृद्धि की जायेगी. श्री मरांडी शुक्रवार को धनवार में कार्यकर्ताओं को चुनाव कार्यालय में संबोधित कर रहे थे. इसके बाद वह आरखांगो में आयोजित कार्तिक एकादशी के उद्यापन में शामिल हुए. जगह-जगह जनसंपर्क करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि हर गरीब व पिछड़ी बेटियों को केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त दी जायेगी. साथ ही सरकार बीएड, नर्सिंग व अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शिक्षा मुफ्त देगी तथा निजी संस्थानों की ट्यूशन फीस वहन करेगी. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिलाओं की गरिमा की सुरक्षा के लिए संपूर्ण देश में जिस प्रकार शौचालय बनवाये गये हैं, उसी तरह अब राज्य के प्रत्येक जरूरतमंद गरीब परिवारों की महिलाओं की सुविधा के महिला स्नानघरों का निर्माण करवाया जायेगा. श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट की बैठक में सभी मांगों पर चर्चा कर उसे पूरा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version