स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर : कांग्रेस

झारखंड कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा पर निशाना साधा.

By PRAVEEN | July 17, 2025 12:25 AM
an image

रांची. झारखंड कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति पर चिंता करते हैं. वहीं दूसरी ओर जब रिम्स-2 के निर्माण की बात आती है, ग्रामीणों को उकसाने के लिए सबसे पहले दल बल के साथ पहुंच जाते हैं. यह भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करता है. 2020 में कोरोना काल की शुरुआत से लेकर अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाये गये सराहनीय कदम कि पूरे देश में चर्चा हो रही है. कई राज्यों ने इसका अनुसरण किया. बाबूलाल मरांडी इस तरह के संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न करें और अपनी जिम्मेदारियों और मानवीय संवेदनाओं का परिचय दें. रांची में रिम्स 2 का निर्माण होगा, जो पूरे एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल बनेगा. इससे झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. यह परियोजना न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश की स्वास्थ्य संरचना को एक नयी दिशा देगी. राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष में स्वास्थ्य सेवा के सुधार में 3497 करोड़ रुपए खर्च करेगी. इससे आधारभूत संरचना को न सिर्फ मजबूती मिलेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version