श्रम कोड के खिलाफ लड़ाई का आह्वान

यूसीडब्ल्यूयू क्षेत्रीय कार्यालय बचरा में संयुक्त मोर्चा के नेताओं की बैठक शुक्रवार शाम अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई.

By JITENDRA RANA | July 11, 2025 8:08 PM
an image

पिपरवार.

यूसीडब्ल्यूयू क्षेत्रीय कार्यालय बचरा में संयुक्त मोर्चा के नेताओं की बैठक शुक्रवार शाम अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई. इसमें श्रमिक नेता ददई दुबे व मिथिलेश सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. संयुक्त बयान जारी कर कहा गया कि दोनों नेताओं के निधन से ट्रेड यूनियन आंदोलनों की भारी क्षति हुई है. जब भी मजदूरों के लिए आंदोलनों की बात की जायेगी, दोनों नेताओं को भूलाया नहीं जा सकेगा. वे हमेशा मजदूरों के दिलों में रहेंगे. बैठक में नौ जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजदूरों को बधाई दी गयी. मजदूरों से श्रम कोड के खिलाफ आगे की लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया. बताया गया कि यह मजदूरों के अस्तित्व की लड़ाई है. आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. मौके पर रवींद्रनाथ सिंह, अरविंद शर्मा, भीम सिंह यादव, भीम प्रसाद मेहता, इस्लाम अंसारी, विद्यापति सिंह, कयूम अंसारी, राजकुमार, रामू गोप, नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version