Ranchi News : राज्य में जल्द कराया जाये जातीय सर्वेक्षण

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी से मिला

By SUNIL PRASAD | March 30, 2025 7:16 PM
an image

रांची. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस प्रभारी के राजू से मिला. तेलंगाना राज्य में जाति सर्वेक्षण के पश्चात ओबीसी को 42% आरक्षण देने पर कांग्रेस के प्रति आभार व्यक्त किया. प्रदेश प्रभारी से झारखंड में स्वतंत्र ओबीसी मंत्रालय के गठन की मांग की गयी. साथ ही तेलंगाना के तर्ज पर झारखंड में भी जातीय सर्वेक्षण कर शहरी नगर निकाय चुनाव कराने व राज्य के सात अधिसूचित जिले जहां ओबीसी का आरक्षण शून्य है, वहां जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण दिये जाने की भी मांग की गयी. मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, अभिलाष साहू, आरसी मेहता, सिद्धनाथ सिंह, डॉ शिवानंद काशी, सुनील जायसवाल, रामावतार कश्यप, ध्रुव चंद्रवंशी, अमित कुमार आदि उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version