Chhath Ghats: रांची में आज 75 घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे छठव्रती, 50 घाटों को सजाया गया

Chhath Ghats: झारकंड की राजधानी रांची में 75 घाटों पर छठव्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे. इस बार घाटों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है.

By Mithilesh Jha | November 7, 2024 11:07 AM
an image

Chhath Ghats: झारखंड की राजधानी रांची में लाखों छठव्रती घठ घाटों पर हर साल शाम और सुबह में भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं. जिला प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर छठ घाटों पर इंतजाम किए जाते हैं. इसमें स्थानीय पूजा समितियां भी प्रशासन की मदद करती हैं.

नगर निगम और पूजा समितियों ने घाटों को सजाया

गुरुवार (7 नवंबर) को छठव्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे. छठ घाटों पर कोई अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके इंतजाम किए गए हैं. रांची के प्रमुख छठ घाटों पर नगर निगम व स्थानीय पूजा समितियों ने आकर्षक विद्युत सज्जा की है.

छठ घाटों पर लगाई गई रंग-बिरंगी लड़ियां

सभी छठ घाटों पर जेनरेटर, वेपर लाइट के साथ-साथ रंगबिरंगी लड़ियां लगाई गईं हैं. बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सड़कों पर जगह-जगह तोरण द्वार लगाये जा रहे हैं. कुछ जगहों पर कारपेट भी बिछाए गए हैं.

इन घाटों पर की गई है आकर्षक लाइटिंग

  1. कांके डैम
  2. टिकली टोला
  3. मिशन गली
  4. हातमा बस्ती
  5. एदलहातू तालाब
  6. दिव्यायन तालाब
  7. तेतर टोली
  8. बड़गाईं
  9. भरम टोली
  10. पीएचइडी तालाब
  11. बूटी बस्ती
  12. न्यू नगर बांधगाड़ी
  13. जुमार नदी घाट
  14. तिरिल तालाब
  15. जोड़ा तालाब
  16. यूनिवर्सिटी तालाब
  17. टुनकी टोला
  18. केतारी बागान
  19. सामलौंग बस्ती
  20. नायक तालाब
  21. धुमसा टोली
  22. बनस तालाब
  23. चडरी तालाब
  24. जेल तालाब
  25. करमटोली तालाब
  26. हटनिया तालाब
  27. बड़ा तालाब
  28. कडरू हज हाउस के सामने तालाब,
  29. अरगोड़ा तालाब
  30. मधुकम तालाब
  31. कटहल गोंदा
  32. देवी मंडप सरोवर नगर
  33. हेहल तालाब
  34. गंगा नगर
  35. हरमू नदी
  36. विद्या नगर तालाब
  37. एलएन मिश्रा कॉलोनी तालाब
  38. पुंदाग बस्ती तालाब
  39. अलकापुरी तालाब
  40. जगन्नापुर बस्ती तालाब
  41. धुर्वा छोटा डैम
  42. धुर्वा डैम
  43. मत्स्य तालाब शालीमार बाजार
  44. बटन तालाब
  45. पावर हाउस
  46. कमरू तालाब
  47. खिजुरिया तालाब
  48. स्वर्णरेखा घाट नामकुम
  49. तेतरी टोली
  50. घाघरा नामकुम घाट

Also Read

Chhath Puja 2024: आस्था के महापर्व छठ का आज दूसरा दिन, प्रसाद चढ़ाएंगे व्रती

Chhath Puja Weather: झारखंड में छठ पर ऐसा रहेगा मौसम, जानें कब दे पाएंगे अर्घ्य

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version