लालू यादव को सीएम हेमंत सोरेन ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, तारीफ में कह दी बड़ी बात
Lalu Yadav : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को उनके 78वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने इस दौरान लालू प्रसाद यादव को गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाला मुख्यमंत्री बताया.
By Dipali Kumari | June 11, 2025 12:48 PM
Lalu Yadav : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है. इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी लालू यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने इस दौरान लालू प्रसाद यादव को गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाला मुख्यमंत्री बताया.
सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई
सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर ट्वीट कर कहा “गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राजद सुप्रीमो आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं.”
मुख्यमंत्री के अलावा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और विधायक कल्पना सोरेन ने भी लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी है. आरजेडी चीफ के जन्मदिन पर पटना में जश्न का माहौल है. लालू यादव ने आधी रात को केक काटकर जन्मदिन की शुरुआत की थी.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।