आवास निर्माण को 15 दिनों में पूरा करें : डीडीसी

रांची के उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानीया ने शुक्रवार को प्रखंड सभागार में समीक्षा बैठक की.

By PAWAN KUMAR SAHU | July 18, 2025 9:48 PM
an image

लापुंग.

रांची के उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानीया ने शुक्रवार को प्रखंड सभागार में समीक्षा बैठक की. उन्होंने अबुआ आवास में खराब प्रदर्शन करनेवाले पंचायत सचिवों को फटकार लगायी और 15 दिनों के अंदर निर्माण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया. साथ ही मनरेगा के सभी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए महिलाओं व एसटी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को कहा. बैठक के बाद मनरेगा एवं आवास योजनाओं के भौतिक निरीक्षण के लिए वे दाड़ी पंचायत गये. जहां झिरगा मुंडा का बिरसा सिंचाई, रंथू मुंडा व भादू मुंडा की आम बागवानी, मनरेगा पार्क आदि का जायजा लिया. उसके बाद चामा मुंडा, ममता कुमारी व सेटेंग बारला का आवास का निरीक्षण किया. उन्हें निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने काे कहा. मौके पर बीडीओ उषा मिंज, परियोजना पदाधिकारी ऋतुराज, प्रखंड प्रमुख कंचन उरांव, अमित कुमार, इम्तियाज, विनोद ऋषि नंदन, रंजन सिंह मुंडा, साकेत गिरी, इंद्रजीत यादव, सिरका मुंडा, सुरेश कुमार सहित प्रखंड कर्मी उपस्थित थे.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version