इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन की खबर से खलारी कोयलांचल में शोक की लहर दौड़ गयी
By DINESH PANDEY | July 11, 2025 11:20 PM
प्रतिनिधि, खलारी.
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन की खबर से खलारी कोयलांचल में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन पर मजदूर संगठन के सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के एनके एरिया अध्यक्ष बीएन पांडेय ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि ददई दुबे का जीवन संघर्ष, सेवा और समाज के वंचित तबके के उत्थान को समर्पित रहा. वे भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और मजदूर आंदोलन के एक प्रखर चेहरा माने जाते थे. ददई दुबे ने खासतौर पर सीसीएल, बीसीसीएल और अन्य कोल क्षेत्रों में कार्यरत असंगठित मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा और स्थायीकरण की मांग को हमेशा प्राथमिकता दी. वहीं आरसीएमएस के एनके एरिया सचिव अब्दुल्ला अंसारी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि ददई दुबे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि मजदूर वर्ग के सच्चे हितैषी और मसीहा थे. आज हम सबने एक मजबूत मार्गदर्शक और आवाज खो दी है. खलारी क्षेत्र के मजदूर संगठनों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. शोक व्यक्त करने वालों में भानुप्रताप सिंह, बसंत मुंडा, पजू महतो, मुमताज अहमद, अरविंद चौबे, सोनू पांडेय, सुनील सिंह, जसवंत पांडेय, पयहारी महतो, कमल मुंडा, जयंत पांडेय, मिथिलेश महतो, कुलदीप कुमार, फूलेश्वर महतो, चंदन कुमार, संतोष पांडेय, बालमिकी दुबे, बालमुकुंद पांडेय, प्रदीप पांडेय, विनय सिंह, मनोज कुमार व एनके एरिया के सभी परियोजनाओं के आरसीएमएस पदाधिकारी व श्रमिक शामिल हैं.
केडी नेहरू क्लब में शोकसभा 14 को :
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।