धनबाद मेें 26 केस हुए, जिसमें 13 आरोपी पकड़े गये. जमशेदपुर में 23 केस दर्ज किये गये, जिसमें चार आरोपी पकड़े गये. आंकड़ों पर गौर करें, तो छह जिले रामगढ़, कोडरमा, चतरा, पलामू, पाकुड़ व गुमला ऐसे जिले हैं, जहां साइबर अपराध तो हुए, लेकिन एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई.
18 जिलों में 492 लोगों को साइबर अपराध के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा. 17 जिलों की पुलिस सिर्फ 201 लोगों को साइबर अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज पायी, पर देवघर पुलिस ने अकेले 291 लोगों को साइबर अपराध में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा.
यानी राज्य में पांच माह के दौरान पकड़े गये 492 साइबर अपराध के आरोपियों में 59 फीसदी को देवघर पुलिस ने अकेले पकड़ा. प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि जामताड़ा से बड़ा साइबर अपराधियों का गढ़ देवघर बन गया है.
2021 में जनवरी से मई तक का आंकड़ा
रांची 57 01
देवघर 42 291
जामताड़ा 39 93
धनबाद 26 13
जमशेदपुर 23 04
हजारीबाग 21 09
रामगढ़ 17 00
गिरिडीह 13 34
सरायकेला 13 01
लातेहार 17 05
गढ़वा 10 01
चाईबासा 09 02
कोडरमा 08 00
बोकारो 08 11
खूंटी 07 04
चतरा 06 00
दुमका 06 17
पलामू 05 00
पाकुड़ 05 00
गोड्डा 04 01
गुमला 04 00
साहिबगंज 04 01
लोहरदगा 03 01
सिमडेगा 02 01
रांची साइबर 23 02
Posted By : Sameer Oraon