झारखंड की सड़कों पर हर दिन 13 मौतें, रफ्तार बनी जानलेवा

झारखंड की सड़कों पर मौत का सिलसिला थम नहीं रहा.

By PRAVEEN | August 4, 2025 12:37 AM
an image

रांची. झारखंड की सड़कों पर मौत का सिलसिला थम नहीं रहा. बीते तीन वर्षों (वर्ष 2021 से 2023 तक) में राज्य में सड़क हादसों ने 14,360 लोगों की जान ले ली, यानी हर दिन औसतन 13 मौतें. अकेले 2023 में यह संख्या 5,315 तक पहुंच गयी, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है. इन हादसों के पीछे सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार गाड़ी चलाना पाया गया है. 2023 में सड़क दुर्घटनाओं से हुई कुल मौतों में 4,066 मौतें तेज रफ्तार के कारण हुई, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 4,454 और 2021 में 3,702 था. यानी कुल मृतकों में लगभग 75 प्रतिशत तेज रफ्तार के शिकार हुए.

नशे में गाड़ी चलाने और गलत साइड चलने से भी बढ़ी मौतें

राज्य में नशे में गाड़ी चलाने से होने वाली मौतों में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है. 2021 में जहां ड्रंकन ड्राइविंग से 35 मौतें हुई थीं, वहीं 2023 में यह संख्या बढ़कर 257 तक पहुंच गयी. इसके अलावा गलत साइड में गाड़ी चलाने के कारण 2021 में 88 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2023 में यह बढ़कर 359 हो गयी.

मोबाइल और रेड लाइट जंप भी जानलेवा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version