Ranchi News : नगर विकास मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा

By SUNIL PRASAD | April 10, 2025 12:29 AM
an image

रांची. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके आवास पर मिला. अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान, रोजी रोजगार एवं नियोजन की गारंटी के अलावा आंदोलनकारियों के चिह्नितिकरण में जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी को सम्मान पेंशन राशि देने, झारखंड आंदोलनकारी कल्याण बोर्ड व झारखंड आंदोलनकारी कल्याण कोष के गठन की मांग की गयी है. मोर्चा की ओर से बताया गया कि मंत्री से मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिला है. उनकी ओर से आश्वासन मिला है कि राज्य सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने के मामले में निर्णय लेगी. प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोजिनी कच्छप, जिला संयोजक सुजीत कुमार राम एवं महानगर संयोजक पुष्पा बरदेवा शामिल थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version