Ranchi News : झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने सांसद और रेल प्रबंधन से रांची से लंबी दूरी की ट्रेन चलाने की रखी मांग

झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए रांची से विभिन्न राज्यों की राजधानियों और प्रमुख शहरों के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों को चालू करने की मांग की है.

By PRADEEP JAISWAL | May 26, 2025 6:09 PM
an image

रांची (वरीय संवाददाता). झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए रांची से विभिन्न राज्यों की राजधानियों और प्रमुख शहरों के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों को चालू करने की मांग की है. यह मांग एसोसिएशन ने सांसद संजय सेठ एवं दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन से की है. एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में रांची से देहरादून (उत्तराखंड) वाया लोहरदगा, डालटेनगंज, लखनऊ व अयोध्या के लिए ट्रेन, रांची से गांधीधाम (गुजरात) वाया लोहरदगा, डालटेनगंज, कोटा व अहमदाबाद, रांची से माता वैष्णोदेवी कटरा (जम्मू-कश्मीर) वाया मेसरा, हजारीबाग टाउन, अयोध्या व लखनऊ और रांची से डॉ आंबेडकर नगर (मध्य प्रदेश) वाया लोहरदगा, डालटेनगंज, सिंगरौली, कटनी, उज्जैन, इंदौर के लिए नयी ट्रेन शामिल हैं. इसके अलावा ⁠रांची से गढ़वा और रांची से बड़बिल के लिए फास्ट मेमू ट्रेन चलाने की मांग की है. साथ ही कहा गया कि इन ट्रेनों के संचालन से छात्रों, व्यापारियों, श्रमिकों और किसानों को राहत मिलेगी. वर्तमान में इन स्थानों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को दिल्ली या राउरकेला होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है. इसके अलावा एसोसिएशन ने हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन को नियमित कर नागपुर (इतवारी) तक विस्तार करने, रांची-कामाख्या एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने व रांची-मुंबई के बीच प्रतिदिन ट्रेन संचालन की भी मांग की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार अभिषेक, कोषाध्यक्ष छोटी कुमारी, सचिव नईयर इमाम, उप सचिव रितिक राज एवं प्रवक्ता सत्यम श्रीवास्तव ने इसे लेकर सांसद संजय सेठ एवं रांची रेल मंडल से अपील की है.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version