राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन करेगा विस्थापित मोर्चा

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा एरिया के अध्यक्ष बिगन भोगता ने समर्थन किया है.

By DINESH PANDEY | June 29, 2025 8:18 PM
an image

खलारी. आगामी नौ जुलाई 2025 को संयुक्त मोर्चा के द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा एरिया के अध्यक्ष बिगन भोगता ने समर्थन किया है. श्री भोगता ने कहा की आज कोल इंडिया में जिस तरह से सभी रैयत विस्थापित मजदूरों का शोषण करने के लिए श्रम संगठन के अधिकारों को छीनने का प्रयास केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है, सबसे ज्यादा नुकसान आज यहां के मूल रैयतों को होगा. उन्होंने कहा कि रैयतों ने इस देश की ऊर्जा बढ़ाने के लिए और देश के विकास के लिए अपनी जमीन कोयला खनन के लिए दिया है. आज यहां के बहुत सारे रैयतों को क्वार्टर, पदोन्नति, मुआवजा या अन्य सुविधा नहीं मिली है. आज केन्द्र सरकार कोल इंडिया को निजी हाथों में बेचने की तैयारी कर ली है. जल जंगल जमीन और अपने अधिकार के सम्मान के लिए सभी आदिवासी रैयतों को कमर कस के तैयार रहना होगा.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version