खलारी पंचायत में किसानों के बीच बीज का वितरण

खलारी पंचायत में बिरसा फसल विस्तार योजना के अंतर्गत किसानों के बीच उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया.

By DINESH PANDEY | July 17, 2025 7:22 PM
an image

खलारी. खलारी पंचायत में बिरसा फसल विस्तार योजना के अंतर्गत किसानों के बीच उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया. बलथरवा स्थित पशुपालन सह सहकारिता विभाग कार्यालय सह गोदाम में पंचायत के किसानों के बीच विशेष रूप से उपस्थित पंचायत मुखिया तेजी किस्पोट्टा, विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक के द्वारा खरीफ फसल मूंगफली बीज का वितरण किया गया. मौके पर मुखिया तेजी किस्पोट्टा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं चला रही है. इस योजना से किसानों को समय पर बीज मिल रहा है, जिससे किसान खरीफ फसल की खेती कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे. वहीं सभी किसानों ने सरकार की इस पहल की सराहना की और खेती में इसके सकारात्मक प्रभाव की उम्मीद जतायी. इस अवसर पर कृषक मित्र छोटू पाहन, रीता देवी, देवंती देवी, चिरनी देवी, सरस्वती देवी, गीत देवी, मनिता देवी, बुटन गंझू, मोहन मुंडा, बिरसा मुंडा, बिरजू मुंडा, आकाश मुंडा, अनिल मुंडा, राम गंझू, सुलेंद्र मुंडा, श्रीनाथ गंझू सहित अन्य किसान उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version