बंता में संघ का ध्वज व गुरुपूजन उत्सव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिल्ली खंड के बंता मंडल के स्वयंसेवकों ने रविवार को गुरुदक्षिणा उत्सव मनाया.

By VISHNU GIRI | July 27, 2025 7:44 PM
an image

सिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिल्ली खंड के बंता मंडल के स्वयंसेवकों ने रविवार को गुरुदक्षिणा उत्सव मनाया. आरएसएस के गुरुपूजन उत्सव का रविवार को अंतिम दिन था. स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. प्रत्येक स्वयंसेवक ने समर्पण के साथ ध्वज पूजन किया. इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने सामूहिक गीत की प्रस्तुति की. बंता मंडल के पालक अधिकारी डॉ समीर हजाम ने गुरु पूजन के महत्व पर जानकारी दी. इस मौके पर आरएसएस बंता मंडल के पालक अधिकारी डॉ समीर हजाम, अमित गुप्ता, दीपक कुमार दास, अनंत किशोर प्रजापति, सुरेश प्रजापति, केदारनाथ गुप्ता, डोमन महतो, दीपक सोनार, अर्जुन महतो, मनोज गुप्ता, संतोष प्रमाणिक, चंदन कुमार सहित कई स्वयंसेवक मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version