ग्रामीणों ने सीमा क्षेत्र में लगाया वन संरक्षण का सूचना पट

थाना क्षेत्र के तरवां में वन संरक्षण को लेकर ग्रामसभा बुधवार को मुखिया संगीता देवी की अध्यक्षता में हुई.

By JITENDRA RANA | June 25, 2025 8:10 PM
an image

पिपरवार.

थाना क्षेत्र के तरवां में वन संरक्षण को लेकर ग्रामसभा बुधवार को मुखिया संगीता देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें महिलाओं ने वन संरक्षण के लिए गीत प्रस्तुत कर लोगों को वन सरंक्षण का संदेश दिया. ग्राम सभा में सर्वसम्मति से जल, जंगल व जमीन बचाने का संकल्प लेते हुए वन सीमा के चारों ओर सूचना पट लगाये गये. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वन अधिकार कानून ग्रामीणों का संवैधानिक अधिकार है. बताया कि जंगल बचेगा, तभी पर्यावरण और जैव विविधता को संतुलित किया जा सकता है. संचालन अनिल कुमार महतो ने किया. मौके पर तापेश्वर गंझू, मन्ना महतो, जयनाथ महतो, लोकेश्वर महतो, कैलाश महतो, गायत्री देवी, गीता देवी, लूटबरन महतो, चंचला देवी, जुगेश्वर राम, पिंटू राम, रामप्रसाद महतो, सुषमा देवी, सरिता देवी, बबीता देवी, नीतेश कुमार, रौशन कुमार महतो सहित वन पालन समिति व वन अधिकार समिति के सदस्य मौजूद थे.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version