पूर्व विधायक उमराव साधो कुजूर की पुण्यतिथि मनी

खिजरी के पूर्व विधायक उमराव साधो कुजूर की 43वीं पुण्यतिथि सदाबहार चौक पर मनायी गयी

By RAJESH VERMA | July 12, 2025 8:43 PM
an image

नामकुम.

खिजरी के पूर्व विधायक उमराव साधो कुजूर की 43वीं पुण्यतिथि सदाबहार चौक पर मनायी गयी. खिजरी गांव के पाहन लोंदई पाहन, पाइन भोरा बिरसा पाहन ने उनकी प्रतिमा का पूजन किया. पूर्व विधायक की धर्मपत्नी तुलसी कुजूर, बेटी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, लोंदाई पाहन, राजकिशोर महतो, लाल कालीचरण नाथ शाहदेव सहित उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. लाल कालीचरण नाथ शाहदेव ने कहा कि उमराव साधो कुजूर जैसे विधायक आज के समय में मिलना मुश्किल है. अध्यक्षता आरती कुजूर व संचालन सुजीत सिन्हा ने किया. मौके पर रितेश उरांव, बिरसा पाहन, मुखिया अनीता तिर्की, अशोक महतो, वार्ड सदस्य सुमरी कुजूर, अंजलि लकड़ा, नेहा सिंह, लक्ष्मी कुमारी, नीलम लकड़ा, प्रज्ञा भारती, पुष्पा चौधरी, पुष्पा टोप्पो, रीना कुजूर, संजय कुजूर, अनिरुद्ध पांडेय आदि उपस्थित थे.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version