अशोक शाखा के गणेश अध्यक्ष व मथुरा बने सचिव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन अशोक शाखा का सम्मेलन रविवार को अशोक कैंटीन में हुआ

By JITENDRA RANA | June 22, 2025 7:15 PM
an image

प्रतिनिधि, पिपरवार.

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन अशोक शाखा का सम्मेलन रविवार को अशोक कैंटीन में हुआ. अध्यक्षता परमेश्वर गंझू ने की. सम्मेलन में क्षेत्रीय कमेटी के पर्यवेक्षण में सर्वसम्मति से अशोक शाखा कमेटी का चयन किया गया. जानकारी के अनुसार गणेश भुइयां अध्यक्ष व मथुरा मंडल सचिव बनाये गये. चयनित पदधारियों का माला पहना कर स्वागत किया गया. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मनोज चंद्रा ने कहा कि मजदूराें के हक अधिकारों के लिए यूनियन किसी भी हद तक संघर्ष करने को तैयार है. यूनियन के माध्यम से मजदूरों की आवाज को बुलंद किया जायेगा. क्षेत्रीय अध्यक्ष इकबाल हुसैन ने समस्याओं को लेकर गोलबंद होने की अपील की. संचालन अनिल राम व धन्यवाद ज्ञापन अर्जुन गंझू ने किया. मौके पर रामचंद्र उरांव विनोद भोक्ता, विकास पांडेय, तस्दीक आलम, असलम, मोहरा उरांव, जागेश्वर दास, वीरू मुंडा, बाबूलाल भगत, राजू मुर्मू, दीपक उरांव, मुस्ताक, मुकेश साव, अनिल राम, जमशेद, अशोक पासी, अरूण पासवान, दीरपाल टाना भगत, इलियास टाना भगत, कामेश्वर गंझू, रवि गंझू, जुगल सिंह सहित काफी संख्या में संगठित व असंगठित मजदूर उपस्थित थे.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version