नयी रौनक: ओरमांझी के चिड़ियाघर में पहली बार आ रहा जिराफ

Birsa Munda Zoo: ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में पहली बार जिराफ लाये जा रहे हैं. अलीपुर चिड़ियाघर से जिराफ का एक जोड़ा बिरसा मुंडा जैविक उद्यान लाया जा रहा है. अगले कुछ ही दिनों में जिराफ झारखंड पहुंच जायेंगे.

By Dipali Kumari | August 4, 2025 8:34 AM
an image

Birsa Munda Zoo: राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में जल्द ही दो नये मेहमान आने वाले हैं. चिड़ियाघर में पहली बार जिराफ लाये जा रहे हैं. अलीपुर चिड़ियाघर से जिराफ का एक जोड़ा बिरसा मुंडा जैविक उद्यान लाया जा रहा है. अगले कुछ ही दिनों में जिराफ झारखंड पहुंच जायेंगे. मालूम हो अब तक कभी भी बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में जिराफ नहीं लाया गया है.

जिराफ के बदले दिये जायेंगे दो हिमालयन भालू

एक जोड़ा जिराफ के बदले अलीपुर चिड़ियाघर को दो हिमालयन भालू दिये जायेंगे. भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में फिलहाल 12 हिमालयन भालू हैं. उद्यान के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी साहू ने बताया कि जिराफ को लाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जल्द ही झारखंड के लोग चिड़ियाघर में जिराफ देख सकेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

वीकेंड में उमड़ती है पर्यटकों की भारी भीड़

भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में कई तरह के जानवर रखे गये हैं. यहां जंगली जानवरों के साथ ही रंग-बिरंगे पक्षी भी है. दूर-दराज से रोजाना चिड़ियाघर में लोग घूमने आते हैं. वीकेंड में तो यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है. चिड़ियाघर के अंदर पर्यटक नौका-विहार का भी आनंद उठाते हैं.

इसे भी पढ़ें

पैसों की तंगी, उधार की किट, लेकिन जज्बा ऐसा कि इंडिया U-16 टीम तक पहुंच गए कृष्णा भगत

Monsoon Session: आज पेश होगा करीब 4 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, सदन में नहीं रहेंगे सीएम!

Army Recruitment News : रांची में 22 अगस्त से होगी सेना की अग्निवीर भर्ती रैली

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version