Good News: झारखंड में खुलेगा रक्षा संपदा कार्यालय, बिहार का चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, संजय सेठ की पहल लायी रंग
Good News: रांची में जल्द ही रक्षा संपदा का कार्यालय खुलेगा. इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्हें बिहार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर रक्षा मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है. रांची में इसके लिए एक अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को नियमित आधार पर प्रतिनियुक्ति किये जाने को भी अनुमति दी गयी है.
By Guru Swarup Mishra | June 30, 2025 7:53 PM
Good News: रांची-झारखंड में अब रक्षा विभाग की जमीन से जुड़े मामलों को लेकर बिहार नहीं जाना होगा. उसकी सुनवाई अब रांची में ही होगी. जल्द ही रक्षा संपदा विभाग का कार्यालय रांची में खोला जाएगा. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर रक्षा मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति दी है. रांची में इसके लिए एक अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को नियमित आधार पर प्रतिनियुक्ति किये जाने को भी अनुमति दी गयी है. रांची में इसका उपकार्यालय खुलेगा और क्षेत्र की जनता को बड़ी समस्या से राहत मिलेगी.
अब बिहार का चक्कर काटने की नहीं होगी मजबूरी
झारखंड में रक्षा संपदा कार्यालय नहीं है. रक्षा मंत्रालय की ओर से भी किसी अधिकारी की प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी थी. इस वजह से झारखंड में रक्षा विभाग से जुड़ी भूमि के मामलों के समाधान के लिए लोगों को बिहार के दानापुर स्थित रक्षा संपदा कार्यालय जाना पड़ता था. सेना की जमीन से जुड़े मामले और नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेने के लिए लोग बिहार का चक्कर काटते थे.
भूमि संपदा के महानिदेशक से संजय सेठ ने की थी बातचीत
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूरे मामले को लेकर गंभीरता दिखायी और भूमि संपदा के महानिदेशक से बातचीत की. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि रांची में इसका उपकार्यालय खोला जाए. अविलंब इसका प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. संजय सेठ की पहल पर रक्षा मंत्रालय ने त्वरित स्वीकृति दे दी.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।