Table of Contents
- 09619 मदार जंक्शन-रांची स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल और रूट
- 09620 रांची-मदार जंक्शन स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल और रूट
- 09619/09620 मदार जंक्शन-रांची-मदार जंक्शन समर स्पेशल ट्रेन में होंगे 18 कोच
Good News|Indian Railways News| झारखंड से राजस्थान जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी. भारतीय रेलवे ने रांची से राजस्थान के मदार जंक्शन तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. झारखंड की राजधानी रांची से यह ट्रेन सोमवार 7 अप्रैल 2025 को रवाना होगी. रांची से यह ट्रेन सोमवार की रात 11:55 बजे खुलेगी और लोहरदगा, डाल्टेनगंज, कटनी मूडवारा, सागर और जयपुर होते हुए बुधवार को सुबह 9 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी. मदार जंक्शन से यह ट्रेन रविवार को दिन में 1:55 बजे खुलेगी और जयपुर, सवाई माधोपुर, गुना जंक्शन, सागर, डाल्टेनगंज और लोहरदगा होते हुए सोमवार की रात 9:25 रांची स्टेशन पहुंचेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09619/09620 मदार जंक्शन-रांची-मदार जंक्शन समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला किया है.
09619 मदार जंक्शन-रांची स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल और रूट
09619 मदार जंक्शन-रांची स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल से 29 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को मदार जंक्शन से प्रस्थान करेगी.
- मदार जंक्शन से प्रस्थान रविवार 13:50 बजे
- जयपुर आगमन 15:40 बजे
- जयपुर से प्रस्थान 15:50 बजे
- सवाई माधोपुर जंक्शन आगमन 18:20 बजे
- सवाई माधोपुर जंक्शन से प्रस्थान 18:40 बजे
- सोगरिया आगमन 19:55 बजे
- सोगरिया से प्रस्थान 20:05 बजे
- गुना जंक्शन आगमन 23:25 बजे
- गुना जंक्शन से प्रस्थान 23:35 बजे
- सागर आगमन 02:45 बजे
- सागर से प्रस्थान 02:50 बजे
- कटनी मूडवारा आगमन 06:10 बजे
- कटनी मूडवारा से प्रस्थान 06:20 बजे
- चौपन आगमन 13:40 बजे
- चौपन से प्रस्थान 14:00 बजे
- डाल्टेनगंज आगमन 17:35 बजे
- डाल्टेनगंज से प्रस्थान 17:37 बजे
- लोहरदगा आगमन 20:10 बजे
- लोहरदगा से प्रस्थान 20:12 बजे
- रांची आगमन सोमवार 21:25 बजे
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
09620 रांची-मदार जंक्शन स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल और रूट
09620 रांची-मदार जंक्शन स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची से रवाना होगी. यह ट्रेन 30 जून 2025 तक रांची से चलेगी. हर सोमवार को यह ट्रेन चलेगी और इसके कुल 13 ट्रिप होंगे.
- रांची से प्रस्थान सोमवार 23:55 बजे
- लोहरदगा आगमन 00:53 बजे
- लोहरदगा से प्रस्थान 00:55 बजे
- डाल्टेनगंज आगमन 03:40 बजे
- डाल्टेनगंज से प्रस्थान 03:42 बजे
- चौपन आगमन 06:40 बजे
- चौपन से प्रस्थान 07:00 बजे
- कटनी मूडवारा आगमन 14:30 बजे
- कटनी मूडवारा से प्रस्थान 14:40 बजे
- सागर आगमन 17:30 बजे
- सागर से प्रस्थान 17:35 बजे
- गुना जंक्शन आगमन 22:00 बजे
- गुना जंक्शन से प्रस्थान 22:10 बजे
- सोगरिया आगमन 01:05 बजे
- सोगरिया से प्रस्थान 01:15 बजे
- सवाई माधोपुर जंक्शन आगमन 03:40 बजे
- सवाई माधोपुर जंक्शन से प्रस्थान 04:00 बजे
- जयपुर आगमन 06:30 बजे
- जयपुर से प्रस्थान 06:40 बजे
- मदार जंक्शन आगमन बुधवार 09:00 बजे
09619/09620 मदार जंक्शन-रांची-मदार जंक्शन समर स्पेशल ट्रेन में होंगे 18 कोच
इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 7 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 6 कोच और वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच समेत कुल 18 कोच होंगे.
इसे भी पढ़ें
5 अप्रैल को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक करें
ये है झारखंड का ‘सर्वाधिक नक्सल प्रभावित’ जिला, नक्सलवाद के खात्मे की ये है विशेष रणनीति
झारखंड नेत्र सोसाइटी देश में बेस्ट, 500 सदस्यों वाले समूह में लगाातर तीसरी बार जीता पुरस्कार
धनबाद के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 30 जून तक चलती रहेगी ये स्पेशल ट्रेन
चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आज होगा बड़ा फैसला
Shibu Soren Funeral PHOTOS: पिता को अंतिम विदाई देते हुए फफक पड़े सीएम हेमंत सोरेन, देखिए रुला देने वाली वो 10 तस्वीरें
शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाला कार्यक्रम स्थगित
Ranchi News : वसुंधरा अपार्टमेंट हेसाग में सावन मिलन समारोह