PHOTOS: रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत, रिसीव करने पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंच गईं हैं. सीयूजे के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए यहां आईं महामहिम का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया.

By Mithilesh Jha | February 28, 2024 4:23 PM
an image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गईं हैं. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए यहां आईं महामहिम का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने फूलों का गुलदस्ता देकर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड की धरती पर स्वागत किया. मुख्य सचिव एल खियांग्ते, झारखंड के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह के साथ-साथ अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया.

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने फूलों के गुलदस्ता के साथ-साथ एक शॉल भी भेंट किया. राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से सुबह 10:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं. एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद वह सीयूजे के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए सीयूजे रवाना हो गईं.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रिंग रोड होते हुए राष्ट्रपति सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के चेरी-मनातू स्थित परिसर पहुंचीं. यहां केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं. स्टूडेंट्स को मेडल दिया. उन्हें संबोधित किया और फिर वहां से ओडिशा के लिए रवाना हो गईं.

राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 3 विद्यार्थियों को चांसलर मेडल दिया. चांसलर मेडल पाने वाले स्टूडेंट्स में इंटीग्रेटेड एमटेक के शुभम भट्टाचार्य, एमटेक के उत्पल और एमएससी के अभिजीत गांगुली शामिल हैं. राष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह में 67 मेडल प्रदान किए, जिसमें 58 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल मिला.

राष्ट्रपति के रांची आगमन की वजह से उनके यहां आने और जाने के दौरान रांची को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया था. इस दौरान किसी अन्य विमान ने रांची एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भरी. न ही कोई विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version