Ranchi News : गुरुओं की समर्पित शिक्षण शैली ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार

हर साल आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है.

By MUNNA KUMAR SINGH | July 10, 2025 12:51 AM
an image

(गुरु पूर्णिमा पर विशेष)

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।अर्थात गुरु ही ब्रह्मा हैं, गुरु ही विष्णु हैं और गुरु ही भगवान शंकर हैं. गुरु ही साक्षात परब्रह्म हैं. ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूं. हर साल आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है. देवशयनी एकादशी के बाद गुरु पूर्णिमा का पर्व आता है यानी देव शयन के बाद गुरु ही हमें परेशानियों से बचाते हैं. इस पर्व को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं. इस दिन को चारों वेदों के रचयिता और महाभारत जैसे महाकाव्य की रचना करने वाले वेद व्यास का जन्म हुआ था. वेद व्यास की जयंती पर ही गुरु पूर्णिमा मनायी जाती है. यह पर्व अपने आराध्य गुरु को श्रद्धा अर्पित करने का महापर्व है. शास्त्रों में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा बताया है. गुरु ही हमें सही-गलत का भेद बताते हैं, गुरु ही भगवान को पाने का रास्ते बताते हैं, इसलिए गुरु का हर स्थिति में सम्मान करना हमारा धर्म है.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version