Hemant Soren Gift: 56 लाख महिलाओं की लग गई लॉटरी, अकाउंट में आएंगे मंईयां सम्मान के 5000 रुपए, देखें Video

Hemant Soren Gift: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की 56 लाख लाभुक महिलाओं की लॉटरी लग गई है. हेमंत सोरेन सरकार उनके खाते में इस बार डबल अमाउंट डालने वाली है. देखें ये वीडियो.

By Mithilesh Jha | January 3, 2025 3:06 PM
feature

Hemant Soren Gift: झारखंड की 56 लाख से अधिक महिलाओं की लॉटरी लग गई है. नए साल के पहले महीने में हेमंत सोरेन सरकार उनके बैंक अकाउंट में 5000-5000 रुपए ट्रांसफर करने जा रही है. जी हां. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की हर लाभुक के खाते में इस महीने 5000 रुपए आएंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अगस्त 2024 में प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत हर लाभुक के खाते में 1000 रुपए भेजे जा रहे थे. बाद में हेमंत सोरेन की सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपए करने का फैसला किया. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट में हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना की राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. राज्य की महिलाओं को 2500 रुपए की किस्त का इंतजार है. दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर होना था, लेकिन डॉ मनमोहन सिंह के निधन की वजह से 28 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. अब जनवरी में ही दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 दोनों महीने की किस्त लाभुकों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. इस तरह एक महीने में महिलाओं को डबल किस्त मिलने जा रही है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड में शीतलहर, कोहरे ने ले ली 2 लोगों की जान

3 जनवरी 2025 को रांची, हजारीबाग, बोकारो समेत झारखंड के 24 जिलों में पेट्रोल की कीमत

पलामू में कोहरे का कहर, बस-ट्रक की सीधी टक्कर में ड्राइवर समेत 2 की मौत

Crime News : धनबाद में मृत मिली महिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version