Hemant Soren News : हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.

By Prabhat Khabar News Desk | November 28, 2024 5:50 PM
an image

रांची (संवाददाता). राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. राज्यपाल और अन्य अतिथि गणों ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाथ हिलाकर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलांगना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश प्रसाद यादव, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सीपीआइएमएल के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन समेत कई सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे.

पांच साल चलेगी हेमंत सोरेन सरकार : तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंच. रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बन रही है और यह सरकार पांच साल चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version