Holi Special Train: होली से पहले भारतीय रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी, रांची से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

Holi Special Train: होली के त्योहार में ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रांची से गोरखपुर तक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. ट्रेन के चलने की तारीख और उसका टाइम-टेबल यहां देख लें.

By Mithilesh Jha | March 1, 2025 7:45 PM
an image

Holi Special Train: होली से पहले भारतीय रेलवे ने झारखंड के रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे ने रांची से होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. ट्रेन रांची से कब खुलेगी और रांची के लिए कब चलेगी, इसका टाइम-टेबल और ट्रेन के स्टॉपेज की भी जानकारी सामने आ गयी है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गयी. इसमें बताया गया है कि यात्रियों की सुविधा एवं होली के त्योहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए 02883/02884 रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन चलाया जायेगा. इन ट्रेनों में 1 जेनरेटर यान का कोच, एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 6 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 7 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 2 कोच और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी तथा वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त का 1 कोच समेत कुल 22 कोच इस ट्रेन में होंगे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सवसार से सरना धर्म कोड तक, जानें क्या है मुंडा समाज में धर्म के मायने

रांची से 12 मार्च को गोरखपुर के लिए चलेगी ट्रेन

02883 रांची-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च 2025 (बुधवार) को रांची से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सिर्फ एक दिन चलेगी. ट्रेन कब किस स्टेशन पर रुकेगी, इसका विवरण यहां देख लें.

  • 12 मार्च 2025 (बुधवार) को 23:55 बजे रांची से प्रस्थान.
  • 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को मूरी आगमन 1:20 बजे, मूरी से प्रस्थान 01:25 बजे.
  • 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को बोकारो स्टील सिटी आगमन 2:45 बजे, बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 2:55 बजे.
  • 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को गोमो आगमन 4:20 बजे, गोमो से प्रस्थान 4:25 बजे.
  • 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को कोडरमा आगमन 5:33 बजे, कोडरमा से प्रस्थान 5:35 बजे.
  • 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को गया आगमन 7:00 बजे, गया से प्रस्थान 7:05 बजे.
  • 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 10:15 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रस्थान 10:25 बजे.
  • 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को बनारस आगमन 11:45 बजे, बनारस से प्रस्थान 11:58 बजे.
  • 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को ट्रेन 19:50 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंच जायेगी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

गोरखपुर से 14 मार्च को रांची के लिए चलेगी ट्रेन

दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल की ओर से बताया गया है कि 02884 गोरखपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सिर्फ एक दिन चलेगी. ट्रेन कब किस स्टेशन पर रुकेगी, इसका विवरण यहां देखें.

  • 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को ट्रेन 18:15 बजे बनारस पहुंचेगी. यहां से ट्रेन 18:25 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर 19:23 बजे पहुंचेगी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से यह ट्रेन 19:33 बजे रवाना हो जायेगी.
  • 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को ट्रेन 22:05 बजे गया पहुंचेगी. यहां से यह ट्रेन 22:10 बजे रवाना होगी.
  • 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को ट्रेन 23:23 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंचेगी. यहां से ट्रेन 23:25 बजे रवाना होगी.
  • 15 मार्च 2025 (शनिवार) को ट्रेन 1:05 बजे गोमो पहुंचेगी. गोमो से यह ट्रेन 1:10 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 15 मार्च 2025 (शनिवार) को ट्रेन 2:25 बजे बोकारो स्टील सिटी पहुंचेगी. यहां से ट्रेन 2:30 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 15 मार्च 2025 (शनिवार) को ट्रेन का मूरी स्टेशन पर आगमन 3:50 बजे होगा. यहां से ट्रेन 03:55 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 15 मार्च 2025 (शनिवार) को ट्रेन 5:30 बजे ट्रेन रांची पहुंच जायेगी.

इसे भी पढ़ें

1 मार्च 2025 को देश भर में बढ़ गया एलपीजी सिलेंडर का दाम, आपके शहर में आज कितनी है कीमत, यहां देख लें

Video: बोकारो में ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर लाखों के जेवरात की चोरी

झारखंड के खोरठा साहित्यकार-गीतकार विनय तिवारी को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

सिमडेगा बना शराब तस्करी का गलियारा, गोवा से नेपाल भेजी जा रही डेढ़ करोड़ की शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version