Holi Special Train: झारखंड से बिहार और छत्तीसगढ़ जाने वालों के लिए खुशखबरी, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

Holi Special Trains: झारखंड से बिहार और छत्तीसगढ़ जाने वालों के लिए खुशखबरी है. रांची के रास्ते ये ट्रेनें बिहार की राजधानी पटना से गोंदिया के बीच चलेगी.

By Mithilesh Jha | March 6, 2025 3:20 PM
an image

Holi Special Trains: होली के त्योहार में झारखंड से बिहार और छत्तीसगढ़ जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. होली के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. ट्रेन संख्या 08897/08898 रांची के रास्ते गोंदिया से पटना और पटना से गोंदिया के बीच चलेगी. 08897 गोंदिया-पटना होली स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 11 मार्च 2025 और 12 मार्च 2025 को गोंदिया से प्रस्थान करेगी.

गोंदिया-पटना होली स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल

  • गोंदिया से प्रस्थान 11:00 बजे
  • रायपुर आगमन 14:00 बजे
  • रायपुर से प्रस्थान 14:05 बजे
  • राउरकेला आगमन 22:15 बजे
  • राउरकेला से प्रस्थान 22:23 बजे
  • हटिया आगमन 01:30 बजे
  • हटिया से प्रस्थान 01:35 बजे
  • रांची आगमन 01:50 बजे
  • रांची से प्रस्थान 01:55 बजे
  • मूरी आगमन 03:00 बजे
  • मूरी से प्रस्थान 03:02 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 04:00 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 04:05 बजे
  • गोमो आगमन 04:50 बजे
  • गोमो से प्रस्थान 04:55 बजे
  • कोडरमा आगमन 06:05 बजे
  • कोडरमा से प्रस्थान 06:07 बजे
  • गया आगमन 07:50 बजे
  • गया से प्रस्थान 08:20 बजे
  • पटना आगमन 11:00 बजे

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : झारखंड की इकलौती लिस्टेड कंपनी की कहानी: जहां कहीं कोई सोच नहीं सकता, उस गांव में कैसे पहुंचा म्यूचुअल फंड

पटना से गोंदिया के लिए 12 और 13 मार्च को चलेगी ट्रेन

पटना से गोंदिया के लिए ट्रेन संख्या 08898 पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 12 मार्च2025 और 13 मार्च 2025 को पटना से प्रस्थान करेगी.

पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल

  • पटना से प्रस्थान 12:30 बजे
  • गया आगमन 14:20 बजे
  • गया से प्रस्थान 14:40 बजे
  • कोडरमा आगमन 15:58 बजे
  • कोडरमा से प्रस्थान 16:00 बजे
  • गोमो आगमन 18:00 बजे
  • गोमो से प्रस्थान 18:05 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 19:00 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 19:05 बजे
  • मूरी आगमन 20:10 बजे
  • मूरी से प्रस्थान 20:12 बजे
  • रांची आगमन 21:30 बजे
  • रांची से प्रस्थान 21:35 बजे
  • हटिया आगमन 21:50 बजे
  • हटिया से प्रस्थान 21:55 बजे
  • राउरकेला आगमन 01:00 बजे
  • राउरकेला से प्रस्थान 01:08 बजे
  • रायपुर आगमन 10:15 बजे
  • रायपुर से प्रस्थान 10:20 बजे
  • गोंदिया आगमन 14:30 बजे

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन में होंगे कुल 23 कोच

गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 6 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 9 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 2 कोच, वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच, वातानुकूलित 2-टियर सह वातानुकूलित 3-टियर संयुक्त कोच के 2 कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी तथा वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त कोच का 1 कोच समेत कुल 23 कोच होंगे.

इसे भी पढ़ें

नौकरानी बनकर 5 साल से दिल्ली में रह रही थी झारखंड की महिला नक्सली रेणुका, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Deoghar News: द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य पहुंचे बाबा मंदिर, की पूजा, देखें PHOTOS

झारखंड को जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने के लिए भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण पर्यवेक्षक नियुक्त

Jharkhand Ka Mausam: रांची का तापमान 30 डिग्री के पार, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version