Independence Day 2024: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दुमका, सीएम हेमंत सोरेन रांची और कैबिनेट मंत्री यहां करेंगे ध्वजारोहण
Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उपराजधानी दुमका, जबकि सीएम हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण करेंगे. कैबिनेट मंत्रियों द्वारा अपने-अपने जिले में ध्वजारोहण किया जाएगा.
By Guru Swarup Mishra | August 12, 2024 7:00 PM
Independence Day 2024: रांची-स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उपराजधानी दुमका में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण करेंगे. हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा अपने-अपने जिले में ध्वजारोहण किया जाएगा.
जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करेंगे झारखंड के मंत्री
स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के मंत्रियों द्वारा जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया. सभी उपायुक्तों को इस संबंध में संबंधित मंत्री से संपर्क कर आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है.
ये मंत्री अपने-अपने जिले में करेंगे ध्वजारोहण
कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले में झंडोत्तोलन करेंगे. मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा, सत्यानंद भोक्ता चतरा, बैद्यनाथ राम लातेहार, दीपक बिरुआ पश्चिमी सिंहभूम, बन्ना गुप्ता पूर्वी सिंहभूम, इरफान अंसारी जामताड़ा, मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा, हफीजुल हसन देवघर, बेबी देवी बोकारो और दीपिका पांडेय सिंह द्वारा गोड्डा में ध्वजारोहण किया जाएगा.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।