Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे का मेगा ब्लॉक, 4 ट्रेनें रद्द

Indian Railways News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में रेलवे मेगा ब्लॉक लेने जा रहा है. इसकी वजह से रांची मंडल से चलने वाली कम से कम 4 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है. ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है. रांची मंडल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है.

By Mithilesh Jha | April 9, 2025 7:33 PM
an image

Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाने वाला है. इसकी वजह से रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. दक्षिण पूर्व रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने यह जानकारी दी है. इसकी वजह से 4 ट्रेनें अलग-अलग तारीख पर रद्द रहेंगी. एक ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, तो एक अन्य ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव कर दिया गया है.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द | Trains Cancelled

  • ट्रेन संख्या 58023/58024 टाटानगर – बरकाकाना – टाटानगर पैसेंजर (वाया – मूरी) 10/04/2025, 17/04/2025, 24/04/2025 और 01/05/2025 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 18601/18602 टाटानगर – हटिया – टाटानगर एक्सप्रेस 10/04/2025, 17/04/2025, 24/04/2025 और 01/05/2025 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 68036 हटिया – टाटानगर मेमू 10/04/2025, 13/04/2025, 17/04/2025, 20/04/2025, 24/04/2025, 27/04/2025 और 01/05/2025 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 68035 टाटानगर – हटिया मेमू 11/04/2025, 14/04/2025, 18/04/2025, 21/04/2025, 25/04/2025, 28/04/2025 और 02/05/2025 को रद्द रहेगी.

ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन | Train Route Change

ट्रेन संख्या 22892/22891 रांची – हावड़ा – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 10/04/2025, 17/04/2025, 24/04/2025 और 01/05/2025 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला – पुरुलिया – टाटानागर – खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला – राजाबेड़ा – चंद्रपुरा – भोजूडीह – आद्रा – मेदिनीपुर – खड़गपुर होकर चलेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन | Train Rescheduled

ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – मूरी) 13/04/2025, 20/04/2025 एवं 27/04/2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 3 घंटे विलंब से टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करेगी.

इसे भी पढ़ें

9 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट

1600 प्रति टन गुंडा टैक्स नहीं चलेगा, धनबाद में सांसद हाय-हाय के लगे नारे

हेमंत सोरेन ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक, मंईयां सम्मान योजना पर दिया ये निर्देश

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version