केंद्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की मिली जानकारी

देश में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर पूरे कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए प्रखंडों में विकसित भारत का अमृत काल कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

By PAWAN KUMAR SAHU | June 14, 2025 10:04 PM
an image

प्रतिनिधि, लापुंग.

देश में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर पूरे कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए प्रखंडों में विकसित भारत का अमृत काल कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. प्रखंड के मालगो बगीचा में ओबीसी मोर्चा लापुंग मंडल अध्यक्ष नंदलाल साहू की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया. कार्यक्रम में केंद्र की मोदी सरकार की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को लेकर चल रही योजनाओं की जानकारी दी गयी. विगत दिनों अहमदाबाद में विमान हादसे में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगरनाथ भगत ने केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. कहा कि आदिवासियों को गुमराह करने के लिए सरना धर्म कोड की मांग की जा रही है. कहा कि सरना धर्म कोड मिलने से आदिवासी अल्पसंख्यक हो जायेंगे. उन्होंने सनातन से सरना धर्मावलंबियों को अलग करने की साजिश बतायी. मौके पर भाजपा महामंत्री, जितेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष किश्वर साहू, पवन साहू, विजय सिंह, चरकू साहू, प्रेम साहू, विजय साहू, रवींद्र उरांव, ब्रजनारायण सिंह व पुरुष-महिलाएं उपस्थित थीं.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version