Ranchi News : झारखंड आंदोलनकारी अश्विनी कुजूर का निधन

दो साल से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे

By SUNIL PRASAD | March 26, 2025 7:35 PM
an image

रांची. झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला अध्यक्ष अश्विनी कुजूर (57 वर्ष) का निधन हो गया. वे दो साल से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे. मंगलवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनका दफन संस्कार सीएनआइ कब्रिस्तान लोहरदगा में किया गया. वे अपने पीछे पत्नी शशि कुजूर सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. दफन संस्कार में झारखंड आंदोलनकारी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो, प्रधान महासचिव कयूम खान, महासचिव डॉ अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष किशोर किस्कू, केंद्रीय संयोजिका विनिता खलखो, एरेन कच्छप, जिलाध्यक्ष अमर किंडो, सचिव विशेषण भगत सहित अन्य मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version