Ranchi News : मुख्य सचेतक से मिले झारखंड आंदोलनकारी

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो से भेंट की.

By PRABHAT GOPAL JHA | May 31, 2025 12:41 AM
an image

रांची. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो से भेंट की. प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार के आदेश व 2021 के संकल्प के आलोक में राजकीय मान-सम्मान और अलग पहचान नहीं दिये जाने से अवगत कराया.

अलग पहचान नहीं मिलना दुखद

वार्ता के बाद मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि आंदोलनकारियों को जीते जी राजकीय मान-सम्मान और अलग पहचान नहीं मिलना दुखद है. मुझे भी 2022 में सरकार द्वारा झारखंड आंदोलनकारी के रूप में चिह्नित कर अधिसूचित किया गया है. मुझे भी अभी तक सम्मानित नहीं किया गया है. जिले के पदाधिकारियों को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर आधिकारियों को तत्परता से काम करना चाहिए. प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो, केंद्रीय सचिव रवि नंदी, सुबोध कुमार लकड़ा, दिवाकर साहू , सुजीत कुमार राम, नेहा नवनीता, पप्पू खान और कोषाध्यक्ष सरोजिनी कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version