मंईयां सम्मान योजना पर अबुआ बजट से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कही ये बात
Hemant Soren on Maiya Samman Yojana: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुआ बजट से पहले हुई बैठक में मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने क्या कहा है, आप भी पढ़ें.
By Mithilesh Jha | January 29, 2025 10:09 AM
Hemant Soren on Maiya Samman Yojana: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर हेमंत सोरेन ने बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार मंईयां सम्मान योजना के लिए जनता पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डालेगी. उन्होंने कहा कि आंतरिक संसाधनों से ही मंईयां सम्मान योजना की राशि की व्यवस्था सरकार करेगी. अबुआ बजट पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि देश की आधी आबादी के लिए 25-26 हजार करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान है. इसके विपरीत झारखंड सरकार ने अपनी आधी आबादी के लिए 15-16 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. महिलाओं को सशक्त करने के लिए झारखंड सरकार उनके बैंक खाते में हर महीने 2500 रुपए दे रही है.
झारखंड का असर देश की अर्थव्यवस्था पर- हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड सरकार ने आधारभूत संरचना के विकास पर कई अहम काम किये हैं. खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड का असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. झारखंड सरकार के कई कार्यों की नीति आयोग ने सराहना की है. नीति आयोग ने सभी राज्यों के लिए तय मापदंड पर झारखंड पहले स्थान पर रहा. अभी इससे खुश होने की जरूरत नहीं है. अभी भी बहुत कुछ करना शेष है.
चुनौतीयों के बावजूद झारखंड सरकार ने गढ़े नये आयाम – हेमंत
हेमंत सोरेन ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना से पूरे देश में झारखंड की अलग पहचान बनी है. अपने बजट की इतनी बड़ी राशि से आधी आबादी के जीवन स्तर में सुधार लाने का इतना बड़ा प्रयास छोटी बात नहीं है. वह भी झारखंड जैसे छोटे राज्य के लिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि कहने को तो झारखंड सोने की चिड़िया है, लेकिन वास्तव में यह देश के सबसे पिछड़े राज्यों में एक है. तमाम चुनौतियों के बावजूद झारखंड की सरकार ने हार नहीं मानी है. कई नये आयाम गढ़े हैं.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।